Haldwani News: महिला कॉलेज में 'हर घर तिरंगा अभियान' की शुरुआत
हल्द्वानी, अगस्त 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के पहले दिन 'तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियों का चित्रण' रहा। छात्रा अनुष्का भट्ट ने तिरंगे की कहानी सुनाई। राष्ट्रीय कैडेट कोर की छात्राओं ने अपनी कैनवास और विचारों के माध्यम से तिरंगे की आन-बान-शान पर बात रखीं। योग विभाग की छात्राओं ने योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा, संयोजिका डॉ. रश्मि पंत, डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. हेम चंद्र दुबे, डॉ. नीलम, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. ज्योति चुफाल, भीम सिंह नौलिया, चंदन सिंह लमगड़िया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तिरंगा देश की एकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.