Haldwani News: महिला कॉलेज की छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
हल्द्वानी, सितम्बर 20 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। नमामि गंगे अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को महिला महाविद्यालय में स्वच्छता, जल संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी ने किया।उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है इसके लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज परिसर, मंदिर प्रांगण और आसपास के जल स्रोतों के निकट श्रमदान किया। इस दौरान 'स्वच्छ परिसर हरित परिसर-स्वस्थ समाज' के संकल्प के साथ कचरा न फैलाने और जल का दुरुपयोग न करने का आह्वान किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. मंजरी जोशी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dumka News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.