हल्द्वानी, नवम्बर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय महिला अस्पताल में बनकर तैयार 'मॉडर्न टीकाकरण केंद्र' का ताला अब सोमवार से खुलने जा रहा है। यह टीकाकरण केन्द्र रविवार को भी खुलेगा। स्टाफ की कमी के कारण लंबे समय से लटके इस केंद्र के शुरू होने से शहर के कामकाजी माता-पिता को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यालय द्वारा जिले में करीब 33 नर्सिंग ऑफिसर की तैनाती होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र को सोमवार से संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस आधुनिक केंद्र की शुरुआत फरवरी 2025 में होनी थी, लेकिन कर्मचारियों के अभाव में यह अब तक बंद पड़ा था। केंद्र न खुलने से कामकाजी अभिभावकों को बच्चों के टीकाकरण के लिए दफ्तर से छुट्टी लेनी पड़ती थी, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आमजन की इसी समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मॉ...