Haldwani News: महिला अधिवक्ता ने कोतवाली में दिया धरना
हल्द्वानी, सितम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शुद्धीकरण मामले में एक महिला अधिवक्ता ने हल्द्वानी कोतवाली में गुरुवार को अकेले धरना दिया। अधिवक्ता अंजू का आरोप है कि शुद्धीकरण करने वालों ने न सिर्फ खरगे का अपमान किया है बल्कि यह असभ्यता है। उन्होंने कहा कि मामले में 15 अगस्त को कोतवाली में शिकायत दी थी, इसके बाद भी अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि पुलिस ने जांच तक शुरू नहीं की। उन्होंने कहा कि जब अधिवक्ता की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही तो आम आदमी की पुलिस क्या सुनती होगी? अंजू का कहना है कि पुलिस अधिकारी उन्हें तय समय बताएं कि कब कार्रवाई होगी और क्या कार्रवाई होगी, उसके बाद ही धरना समाप्त करेंगी। यह भी पढ़ें- 'शुद्धिकरण' पर अब खरगे ने मोर्चा खोला, जेपी नड्डा को पत्र लिख FIR की मांग; आंबेडकर का भी जिक्र
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.