हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को इकपर्णिका भवन में महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व और इकपर्णिका योग परिवार के संयोजन में आयोजित कार्यशाला में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने प्रतिभाग किया। रुद्रपुर से पहुंचे प्रशिक्षक प्रियांक भट्ट और उनकी टीम ने महिलाओं को कागज के बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया। मनोज पाठक ने कहा कि महिलाओं में हुनर की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें प्रशिक्षण और अवसर देने की है। कागज के बैग का काम कम लागत में घर से शुरू कर आय का साधन बनाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...