हल्द्वानी, अगस्त 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। महावर महिला समिति द्वारा 15 अगस्त को होटल नीलमणि में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने की। महामंत्री आभा गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष बेला गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे समिति की संरक्षक माया गुप्ता, विमला गुप्ता, सरिता गुप्ता, कृष्णा गुप्ता एवं अल्का गुप्ता द्वारा विधिवत संपन्न किया गया। तीज महोत्सव के दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता, तंबोला, विभिन्न मनोरंजक खेल एवं रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सावन एवं तीज के गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी, उत्साह और उमंग ...