हल्द्वानी, जुलाई 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वैश्य महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय सदस्य एवं पूर्व पार्षद मनोज कुमार गुप्ता को महासभा का नया कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं। सोमवार को वैश्य महासभा के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की संस्तुति एवं वरिष्ठ सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद महासभा के महामंत्री दिनेश गुप्ता ने मनोज कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने की घोषणा की। नवनियुक्त कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हित में हमेशा सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। मनोज कुमार गुप्ता के मनोनयन पर रामबाबू जायसव...