Haldwani News: मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलपड़ाव में शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वनभूलपुरा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक नशे की लत पूरी करने को आरोपी ने मंदिर परिसर में वारदात की थी। पांच अगस्त को मंगलपड़ाव निवासी गिरीश गिरी गोस्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने दानपात्र से नकदी और बर्तन चुराए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंची और सोमवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मंदिर का दानपात्र चुराने वाला गिरफ्तार आरोपी की पहचान हनी सिंह निवासी जवाहर नगर, वनभूलपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस को चोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.