Haldwani News: मंदिर जाने की बात कहकर निकली बुजुर्ग महिला लापता
हल्द्वानी, जुलाई 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा क्षेत्र से एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों की शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में मूल रूप से ग्राम सिमायत बागेश्वर और हाल निवासी हिमालय कॉलोनी, जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के रहने वाले हिमांशु ने बताया कि उनकी माता गोविन्दी देवी बीती 25 जून की सुबह करीब 5 बजे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं उनकी माता बीमार रहती हैं और उजाला सेंट्रल हॉस्पिटल से उनका नियमित रूप से डायलिसिस का इलाज चल रहा है। बताया कि लापता होने के अगले दिन यानी 26 जून को माता से उनके मोबाइल पर बात हुई थी। तब उन्होंने बताया था कि वह हरिद्वार गई हैं। हालांकि, उसके बाद से उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.