Haldwani News: मंगल पड़ाव में कॉम्प्लेक्स का विरोध, शनिबाजार शिफ्ट होने को तैयार नहीं व्यापारी
हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक केंद्र मंगल पड़ाव की नगर निगम की दुकानों को तोड़कर नया कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना पर घमासान तेज हो गया है। दशकों से इन दुकानों के सहारे परिवार चला रहे व्यापारियों ने प्रस्ताव को अपने रोजगार पर सीधा संकट बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। निर्माण कार्य पूरा होने तक शनिबाजार में अस्थाई दुकानें देने के प्रस्ताव को व्यापारियों ने रोजगार का संकट बताया। मंगल पड़ाव में निगम की 122 दुकानों को तोड़ कर 90 करोड़ की लागत से व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाना है। सोमवार को मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कार्ययोजना व्यापारियों के सामने रखी। बताया कि निर्माण पूरा होने तक प्रभावित व्यापारियों को शनिबाजार में अस्थाई दुकानें दी जाएंगी। वहीं व्यापारियों ने इस व्यवस्था को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.