हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भोजनमाताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। कहा कि कम मानदेय में विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के साथ अन्य जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हुआ है। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की नैनीताल इकाई के बैनर तले पहुंची भोजनमाताओं ने कहा कि परिवार की जिम्मेदारियों के बीच कम मानदेय में जीवन-यापन करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने लंबे समय से विद्यालयों में सेवाएं दे रही भोजनमाताओं के लिए सम्मानजनक और स्थायी व्यवस्था की मांग की। विधायक सुमित हृदयेश ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे। उनकी मांगों को का...