हल्द्वानी, जुलाई 19 -- Haldwani News: रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में 79 यूके बटालियन एनसीसी इकाई की ओर से रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य प्रो. पुनीता कुशवाहा ने सीनियर अंडर ऑफिसर रैंक की जिम्मेदारी भास्कर सिंह मवाड़ी को दी। अंडर ऑफिसर की रैंक अक्षिता भट्ट, ऊषा थलिया और आकाश रावत, सार्जेंट रैंक हिमांशु आर्या और निशा आर्या, कॉर्पोरल रैंक अमित चौहान और वैष्णवी, लांस कॉर्पोरल की रैंक मनोज और जिज्ञासा मियान को प्रदान की गई। इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर त्यागी को 79 यूके बटालियन सब यूनिट का प्रभारी बनाया गया है। सत्र 2025-26 की एनसीसी बी एवं सी प्रमाण पत्र परीक्षा के प्रमाण पत्रों को कैडेट्स को प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सभी एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से ...