हल्द्वानी, अक्टूबर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को हल्द्वानी स्टेडियम में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-13, अंडर-17 (बालक एवं बालिका वर्ग) एवं ओपन पुरुष व महिला श्रेणी के 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों में कृष्णा पांडे, अभिनव नेगी, दिव्यांश आर्य, जय तिवारी, चेतन मेहता, उज्ज्वल, मनीष, प्रमोद, कौशल कुमार, दिव्यांशी फातिमा, सुहानी, कणिका कठायत, भारती विजय शामिल रहे। शशि देवी, त्रिलोक जीना, गोविंद लटवाल, विमला रावत, उमेश रावत, अंकुश रौतेला, आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...