हल्द्वानी, नवम्बर 21 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में शनिवार को भारत बौद्धिक परीक्षा आयोजित की गई। नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तनुजा पांडेय ने प्रथम, योगिता पांडेय ने द्वितीय और दीपांशु पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा के संचालन एवं मूल्यांकन में डॉ. तनुजा मेलकानी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. हेमचंद्र पांडेय और मनीषा रावत ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रो. कमला पंत, बीएड विभागाध्यक्ष प्रो. टीसी पांडेय और डॉ. कविता बिष्ट ने विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: बौद्धिक एवं सांस्कृतिक ...