Haldwani News: भारत फाइबर सेवा 15 दिनों से ठप, पांच हजार की आबादी परेशान
हल्द्वानी, जुलाई 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। डिजिटल युग में जहां हाई-स्पीड इंटरनेट रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है, वहीं हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र आज भी खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहे हैं। बसानी, बेल, मीठा आंवला और चौसला गांव में बीएसएनएल भारत फाइबर सेवा पिछले 15-20 दिनों से बार-बार ठप हो रही है। इससे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल सेवाएं, बैंकिंग और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बसानी निवासी भूपेंद्र रौतेला ने बताया कि इंटरनेट और नेटवर्क सेवा ठप होने पर लोगों को फोन करने के लिए भी गांव से बाहर ऐसे स्थानों पर जाना पड़ता है, जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.