हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- Haldwani News: लालकुआं। ग्राफिक एरा, हल्दूचौड़ में बुधवार को भारत विकास परिषद की लालकुआं शाखा की ओर से भारत को जानो' प्रश्नमंच-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नैनीताल-उधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। ग्राफिक एरा के डायरेक्टर मनोज चंद लोहनी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, भारत विकास परिषद लालकुआं इकाई के अध्यक्ष चंद्रेश भाटिया, गोपाल गोस्वामी, नन्दन गोस्वामी, जुगल किशोर, ग्राम प्रधान कार्तिक बामेटा, सौरभ पंत, शुभम अग्रवाल, मधु मित्तल, प्राची अग्रवाल, हेमंत जैन, इन्द्र सिंह बिष्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...