हल्द्वानी, अगस्त 17 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला इकाई की ओर से शहर में रैली निकाली गई। जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द दुम्का के नेतृत्व में रैली हल्द्वानी बस स्टेशन से प्रारंभ होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद हल्द्वानी बस स्टेशन पर एक बैठक भी हुई। यह भी पढ़ें- श्रमिकों की मांगों को लेकर बीएमएस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनरैली में महत्वपूर्ण मांगें ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने श्रमिकों के हित में न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई। आंगनबाड़ी, आशा, एनएचएम और विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन देने पर जोर दिया गया। न्यूनतम ईपीएस पेंशन 7500 रुपये प्रतिमाह करने व उस पर महंगाई भत्ता जो...