Haldwani News: भारतीय गांवों से पुराने मोबाइल नेपाल-कंबोडिया भेजने की आशंका
हल्द्वानी, नवम्बर 28 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। सीमावर्ती गांवों में घूमकर पुराने मोबाइल फोन खरीदने वालों के साइबर अपराधियों के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका सामने आई है। साइबर पुलिस की तकनीकी जांच में आशंका जताई गई है कि भारतीय गांवों से खरीदे जा रहे पुराने मोबाइल फोन नेपाल, बांग्लादेश और कंबोडिया जैसे देशों में भेजे जा रहे हैं। इनका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी में किए जाने की आशंका है। साइबर विशेषज्ञ बीएल कुशवाहा के मुताबिक इन दिनों कुछ लोग गांव-गांव घूमकर लोगों से पुराने मोबाइल फोन खरीद रहे हैं और इसके बदले उन्हें नकद रकम दे रहे हैं। इन मोबाइल के मदरबोर्ड और मेमोरी चिप से पुराना डेटा निकालकर ठग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे हो सकते हैं। गिरोह के सक्रिय होने की आशंका को देखते हुए लोगों को अनजान व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.