हल्द्वानी, नवम्बर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के नैनीताल जिले के प्रवासी प्रभारी एवं दिल्ली के पटपड़गंज विधायक रविंदर सिंह नेगी ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पहली बार जिले में पहुंचे नेगी का पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। बैठक में जिले के 25 मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। गुरुवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से कमल के निशान को केंद्र में रखकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रवासी प्रभारी रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के सहयोगी के रूप में संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता...