हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। टनकपुर रोड, वार्ड नंबर 14 निवासी मो. नईम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि तीन अक्तूबर की रात वह लाइन नंबर-8 मॉडर्न फर्नीचर के सामने से जा रहा था। इसी बीच वहां भीड़ देखी तो पता लगा कि शारिक और उसका भाई शफीक निवासी नवारखेड़ा गौलापार, फैजान, भूरा कुरैशी निवासी वार्ड नंबर -14 और उसके अन्य साथी उसके भांजे सरताजुल हसन निवासी गांधीनगर को बुरी तरह पीट रहे थे। भांजे को बचाने की कोशिश की तो शारिक और एक अन्य लड़के ने डंडे से उसके सिर पर वार कर गंभीर घायल कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। घायल भांजे को आनन-फानन मामा बेस अस्पताल ले गए। जहां दोनों का उपचार कराया गया। एसएचओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि चार नामजद पर म...