हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी में अपने भांजे के घर आए मामा की कार चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी के माध्यम से कार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के शाहबाद क्षेत्र निवासी निजाम पांच अक्तूबर को हल्द्वानी के उत्तर उजाला वार्ड नंबर 28 में अपने भांजे के घर आए थे। इस दौरान दोपहर करीब दो बजे उनकी कार गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी कार का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...