हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। क्रांतिकारी किसान मंच के आह्वान पर सोमवार को शहीद ऊधम सिंह पार्क कालाढूंगी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के मुकेश भंडारी ने कहा कि भगत सिंह को याद करने का अर्थ उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में सत्ता बड़े कॉरपोरेट घरानों के हितों में काम कर रही है। आंबेडकर एकता फाउंडेशन के मदन चंद ने कहा कि आजादी के आंदोलन में लोगों ने जाति-धर्म के मतभेद भुलाकर संघर्ष किया था, जबकि आज जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर सपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि परिवर्तनकामी ...