हल्द्वानी, जुलाई 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में पीएसपी हॉस्पिटल के ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जरी सेंटर के चेयरमैन ब्रिगेडियर (सेनि.) डॉ. पीएस भंडारी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन जगदीश पिमोली ने किया। डॉ. भंडारी ने कहा कि वाहन चलाते या सड़क पर चलते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, हमेशा गुणवत्तायुक्त हेलमेट पहनें, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें और तेज गति व स्टंटबाजी से बचें। नियमों के पालन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। इस अवसर पर सीईओ पान सिंह बिष्ट, उप-प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार कांडपाल, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...