हल्द्वानी, नवम्बर 11 -- Haldwani News: नैनीताल। नैनीताल बोट हाउस क्लब की प्रबंध समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए आज बुधवार से ई-वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है| इसमें क्लब के वो सदस्य भाग ले सकेंगे, जो 14 नवंबर को किसी कारणवश मतदान स्थल पर आकर मतदान नहीं कर सकते| बता दें कि क्लब के 9 सदस्यों के चुनाव में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं l| इन्हीं सदस्यों में से सचिव और उपसचिव का चुनाव किया जाएगा| नैनीताल बोट हाउस क्लब की प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुमाऊं कमिश्नर व उपाध्यक्ष डीएम नैनीताल होते हैं| इस बार 3000 से अधिक सदस्य वोटिंग करेंगे| 11 से 13 नवंबर तक ई-वोटिंग का मौका दिया गया है|

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...