हल्द्वानी, जुलाई 15 -- Haldwani News: सतीश जोशी कालाढूंगी। बैलपड़ाव, कोटाबाग में पूर्व दर्जाधारी भाजपा नेता महेश शर्मा ने पौधरोपण कर लगभग 125 किसानों को फलदार पौधे बांटे। इससे पूर्व आयोजित बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कमलेश पांडे व संचालन मंडल महामंत्री दीवान सिंह बिष्ट ने किया। महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि एक वृक्ष मां के नाम पर लगाएं। हम हर घर में दो-दो पौधे लगाकर उनके अभियान का दोगुना समर्थन करते हैं। सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी, विधायक प्रतिनिधि मयंक तिवारी, हेम पाठक, देवेंद्र कुमार, गणेश छिम्वाल, गंगा बिष्ट, नरेंद्र खनायत, कृष्ण पाल सिंह खनायत, इंद्र सिंह, कमल कुमार, सोहन सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर 11 लाख पौधरोपण अभियान की शुरुआत यह भी पढ़ें- Haldwani News: ...