हल्द्वानी, अगस्त 13 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हो गई है। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने संयुक्त रूप से किया।जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। बालिका वर्ग के अंडर-14 में हल्द्वानी की याशिता जोशी, अंडर-17 में डिंपल और अंडर-19 में बेतालघाट की तनुजा नेगी विजेता रहीं। वहीं बालक वर्ग में अंडर-14 में हल्द्वानी के सारांश जोशी, अंडर-17 में जय...