हल्द्वानी, जुलाई 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में जिला नैनीताल बैडमिंटन संघ की ओर से तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप शुक्रवार से शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि उत्तराखंड बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक एवं विधायक सुमित हृदयेश ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर11 बालिका वर्ग में आरना बिष्ट, कनिका अरोड़ा और माना जोशी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंडर 13 बालक वर्ग में कनिष्ठ कर्नाटक, दक्ष और वेद रावत ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में करन लोहनी, शौर्य बोरा और आदिवीक साह ने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया। इस दौरान भारतीय अंडर-15 बैडमिंटन टीम में चय...