हल्द्वानी, सितम्बर 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सरकार की ओर से बच्चों को बैग और जूते के लिए दी जाने वाली रकम में नैनीताल जिले में अफसर ही लापरवाही बरत रहे हैं। जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक की ओर से अगस्त माह में जारी की गई रकम आठ ब्लॉकों के उप खंड शिक्षाधिकारियों ने अपने पास दबा ली। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान में बीते 17 सितंबर को खबर प्रकाशित करने के बाद जब मामले की कलई खुली तो अब जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक ने सभी आठ ब्लॉकों के उप शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। पूछा गया है अब तक बच्चों के खातों में रकम क्यों नहीं डाली गई। जिले में जूते और बैग के लिए एक करोड़ सत्तर लाख उनतालीस हज़ार छह सौ बावन रुपये की रकम जारी की गई थी। जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि सभी उप शिक्षाधिकारियों को आठ अगस्त को रकम ज...