हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। गोरापड़ाव से हल्दूचौड़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप सड़क पार कर रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति को लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उसे 108 सेवा से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेपाल निवासी 55 वर्षीय किशन चौधरी लंबे समय से मोटाहल्दू स्थित विनोद स्टोन क्रशर में चौकीदार के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में अपने बेटे के साथ वहीं रह रहा था। शनिवार को वह बेरीपड़ाव अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान लालकुआं की ओर से...