Haldwani News: बूथ मजबूत हुआ तो चुनाव में जीत तय: भगत
हल्द्वानी, सितम्बर 3 -- Haldwani News: बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के बैलपड़ाव में गुरुवार को भाजपा मंडल की ओर से बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि 'सशक्त बूथ-सशक्त संगठन' ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर लगातार सक्रिय रहने और संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को कहा। आगामी चुनावों के मद्देनजर सरल ऐप पर सक्रिय रहकर नियमित डिजिटल रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे कमजोर बूथों की पहचान कर वहां संगठन को और मजबूत किया जा सकेगा। मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे, महामंत्री दीवान बिष्ट व विनोद बधानी, सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी, विधायक प्रतिनिधि मयंक तिवारी समेत 150 कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.