Haldwani News: बुजुर्ग ने गटका विषाक्त पदार्थ, मौत
हल्द्वानी, अगस्त 11 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थतियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।प्रभारी चौकी मेडिकल एमएस रौतेला ने बताया कि सोमवार शाम अज्ञात कारणों के चलते गौड़धड़ा, मुखानी निवासी जगदीश चंद्र कर्नाटक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग लंबे समय से बीमार थे। वह अपनी पत्नी के साथ यहां रहते थे। पुलिस के मुताबिक जहरीले पदार्थ के सेवन करने का कारण अब तक सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.