हल्द्वानी, नवम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी में सिंधी चौराहे और महिला अस्पताल के पास शुक्रवार शाम एक लावारिस पागल कुत्ते ने आतंक मचाते हुए 25 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। कुत्ता सामने आने वाले हर राहगीर को काटने के लिए दौड़ाता रहा, जिससे सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

कुत्ते के हमले में 25 से अधिक लोग घायल घटना के बाद सभी पीड़ित आनन-फानन में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने बेस अस्पताल पहुंचे, जिससे वहां भी हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फार्मेसी स्टोर इंचार्ज को मौके पर बुलाया। स्टोर से एंटी-रेबीज इंजेक्शन की व्यवस्था कराकर सभी पीड़ितों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया। प्रशासनिक अनदेखी से नहीं मिली मदद घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर निगम और पशु चिक...