हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। फाइव जी के दौर में भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की सेवाएं सुस्त बनी हुईं हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से हाल ही में हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर में कराए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट में यह खुलासा हुआ है कि बीएसएनएल के सिग्नल आज भी सबसे ज्यादा कमजोर हैं। तीनों शहरों में कराए गए संयुक्त परीक्षण में कमजोर सिग्नल वाले नमूनों का अनुपात बीएसएनएल में सबसे अधिक रहा। छह से नौ अप्रैल के बीच हुए इस परीक्षण में 381.4 किलोमीटर का सिटी रूट, 14 हॉटस्पॉट और हल्द्वानी में 3.2 किलोमीटर का वॉक टेस्ट शामिल था। परीक्षण के दौरान काठगोदाम, हल्द्वानी, ट्रांसपोर्ट नगर, गोरापड़ाव, मोटाहल्दू क्षेत्रों को कवर किया गया। हॉटस्पॉट में राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, हल्द्वानी बस स्टैंड और एमबीप...