हल्द्वानी, अगस्त 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। लोकपर्व सातूं-आठूं का सोमवार को आगाज हो गया है। घरों में महिलाओं ने पांच प्रकार के अनाज (बिरुड़) भिगोकर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा घी संक्रांति और नागपंचमी का त्योहार भी धूमधाम से मनाया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बिरुड़ पंचमी से आज शुरू होगा सातूं-आंठू पर्वसांस्कृतिक जुड़ाव कुमाऊं की लोकआस्था, परंपरा और कृषि संस्कृति से जुड़ा प्रमुख पर्व सातूं-आठूं सोमवार को बिरुड़ पंचमी के साथ शुरू हो गया। घरों में पांच प्रकार के अनाज को भिगोकर बिरुड़ तैयार किए गए। अब 19 अगस्त को सातूं पर्व पर गौरा की और 20 को आठूं पर महेश्वर की पूजा की जाएगी। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक झोड़े और सकुन आंखर गाए। ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया, बिरुड़ में प्रयोग होने वाले विभिन्न अनाज पहाड़ की पारंप...