Haldwani News: बिरुड़ पंचमी से आज शुरू होगा सातूं-आंठू पर्व
हल्द्वानी, अगस्त 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कुमाऊं का लोकपर्व सातूं-आंठू आज सोमवार को बिरुड़ पंचमी के साथ शुरू होगा। भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाई जाने वाली बिरुड़ पंचमी को ऋषि पंचमी और बिरुड़ा पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय मान्यताओं में इस पर्व का विशेष महत्व है। ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि बिरुड़ पंचमी पर महिलाएं शुभ मुहूर्त में तांबे के पात्र में पांच या सात प्रकार के अनाज भिगोकर अपने आराध्य देवों की पूजा करेंगी। मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर व्रत का संकल्प लिया जाएगा। बिरुड़ बोने के लिए पहला शुभ मुहूर्त सुबह 5:51 से 8:29 बजे तक और दूसरा मुहूर्त सुबह 6:30 से 11:40 बजे तक रहेगा। यह भी पढ़ें- Aaj ka panchang (17 अगस्त): आज नाग पंचमी पर बन रहे पूजन के ये शुभ-अशुभ मुहूर्त इस दौरान सिंह संक्रांति (घी त्योहार) के पुण्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.