हल्द्वानी, जुलाई 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 49वां स्थापना दिवस शनिवार को विद्यालय परिसर में मनाया गया। शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक स्व. एनएनडी भट्ट एवं हिल्डा भट्ट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। भावना जोशी के निर्देशन में छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या मीना सती, उप प्रधानाचार्य एचएस बब्बर, प्रशासक निशा सिंह और एचओडी अनीता बिष्ट ने केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। विक्की लाल ने वाद्ययंत्रों पर जन्मदिन की मधुर धुन बजाकर समां बांध दिया। कक्षा 5 की छात्रा तन्वी पांडेय ने हिंदी कविता प्रस्तुत की। कक्षा 10 की छात्रा भूमिका भट्ट ने विद्यालय की प्रेरणादायी विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या मीना सती ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। संस्थाप...