हल्द्वानी, अगस्त 17 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस पर आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग के इंटरैक्ट क्लब की ओर से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 53 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 35 पात्र दाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य, पूर्व विद्यार्थी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अभिभावक और शिक्षक शामिल रहे। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा ने कहा कि शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही समुदाय में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...