हल्द्वानी, जुलाई 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहर के राजपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों के बाद उपभोक्ताओं को मिल रहे अत्यधिक बिजली बिलों को लेकर स्थानीय जनता में गहरा असंतोष व्याप्त है। शुक्रवार को बिजली के बिलों की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस नेता ललित जोशी और राजपुरा पड़ाव वार्ड-13 की पार्षद मुन्नी कश्यप के संयुक्त नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से उनके बिजली बिलों में बेहद वृद्धि हुई है। जहां पहले बिल पांच सौ से हजार रुपये के मध्य आता था, वहीं अब वह बढ़कर दो हजार से लेकर पांच हजार या उससे भी अधिक प्राप्त हो रहा है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: स्मार्ट मीटरों के भारी बिलों पर फूट गुस्सा जबकि वह प...