हल्द्वानी, जुलाई 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से जूझ रहे उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिल सकती है। ऊर्जा निगम ने नैनीताल जिले में 72 करोड़ की लागत से बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए बिजलीघर और लाइनों की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। इसके पूरा होने पर बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। बिजली की सप्लाई बेहतर करने के लिए ऊर्जा निगम को पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) में बजट की मंजूरी मिली है। इस योजना में 33 केवी और 11 केवी लाइनों को बदला जाएगा। जर्जर उपकरणों को हटाकर नए उपकरण लगाए जाएंगे। जिससे तकनीकी खराबी के कारण होने वाली कटौती पर रोक लग सके। कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज की लगातार शिकायत दर्ज होती है। इसके समाधान के लिए विभाग बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही नए ट्रांसफार्मर लगाने जा रहा है। ज...