हल्द्वानी, जुलाई 8 -- Haldwani News: लालकुआं। बिंदुखत्ता में अंग्रेजी शराब की धड़ल्ले से होम डिलीवरी करने वाले एक अभियुक्त को 49 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। गश्त के दौरान मसल्स फैक्ट्री जिम के पास प्लॉट में खड़े ट्रकों के बीच खाली जगह पर ग्रामीणों को बेची जा रही दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने एक युवक को दबोचा। पकड़े गए आरोपी संजय सिंह बेलवाल पुत्र कुंदन सिंह बेलवाल निवासी बौड़खत्ता बिंदुखत्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया गया है। चौकी प्रभारी गौरव जोशी के अनुसार उक्त युवक अंग्रेजी शराब की बिंदुखत्ता क्षेत्र में लंबे समय से होम डिलीवरी कर रहा था। पुलिस ने उसके और उसके आकाओं के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...