Haldwani News: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए निकली पदयात्रा
हल्द्वानी, अगस्त 26 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर वन अधिकार संगठन, पूर्व सैनिक संगठन, राज्य आंदोलनकारी संगठन और गौला संघर्ष समिति समेत विभिन्न संगठनों की संयुक्त पदयात्रा बुधवार को भी जारी रही। सार्वजनिक अवकाश के चलते पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। राजस्व ग्राम की मांग के समर्थन में नारे लगाते हुए 27 सितंबर को लालकुआं तहसील में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने की अपील की। पदयात्रा संजयनगर-2 स्थित जगदंबा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां शाम को कीर्तन-भजन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बिंदुखत्ता के राजस्व ग्राम बनने के संभावित लाभ और वन अधिकार कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। पदयात्रा गुरुवार को रावतनगर की ओर रवाना होगी। वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.