Haldwani News: बाहर से दवा लिखने पर एमएस ने एचओडी को दी चेतावनी
हल्द्वानी, नवम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में कई डॉक्टर भर्ती एवं ओपीडी मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं, ब्रांडेड सॉल्ट और विशिष्ट जांचें लिख रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) ने पत्र जारी कर दिया है। इस बार और पूर्व में लिखे पत्र में अंतर यह है कि पूर्व में सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किए जाते थे वहीं इस बार हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष को पत्र जारी किया गया है। गुरुवार को एमएस डॉ. अरुण जोशी ने हड्डी रोग विभाग के एचओडी को लिखे पत्र में कहा कि अस्पताल प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फार्मेसी में अधिकांश दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद डॉक्टर मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने और जांच कराने पर मजबूर कर रहे हैं। यहां तक कि आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीजों से भी बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.