हल्द्वानी, अगस्त 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 अक्तूबर को साथी संगठन की ओर से बाल विवाह के खिलाफ नगर क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान में बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें अपने अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और लैंगिक भेदभाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। रविवार को ठंडी सड़क स्थित झंडा पार्क में संगठन के साप्ताहिक जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत कार्यशाला हुई। संगठन के संरक्षक लीलाधर पांडे ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। नगर के विभिन्न विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में संगठन की ओर से पूर्व में आयोजित तंबाकू निषेध दिवस, वृक्षारोपण और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की भी समीक्...