Haldwani News: बालिका दिवस की तैयारियों को लेकर साथी संगठन की बैठक
हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की तैयारियों को लेकर साथी संगठन की बैठक पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर में हुई। अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी ने अध्यक्षता की। महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया ने बताया कि 11 अक्टूबर को राजकीय महिला डिग्री कॉलेज से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली में बाल विवाह निषेध का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद अरुणोदय धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित होगी। बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। खबर का जोड़:::::::::::::::
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.