हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम स्थित मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालय में इन दिनों कर्मचारी अपनी जान हथेली पर रखकर काम करने को मजबूर हैं। मूसलाधार बारिश के बाद पुराना और जर्जर हो चुका प्रशासनिक भवन पूरी तरह जलमग्न हो गया है। दफ्तर के कमरों में पानी भरने और जर्जर छत के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है, लेकिन निगम प्रबंधन और शासन स्तर पर इसकी सुध नहीं ली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...