हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। मानसून की बारिश भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाओं के लिए परेशानी का सबब बन रही है। ओएफसी केबल में फॉल्ट, बिजली आपूर्ति बाधित होने, जलभराव और मोबाइल टावरों में तकनीकी खराबी के कारण नेटवर्क सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हल्द्वानी शहर के अलावा पनियाली, कठघरिया, लामाचौड़, गौलापार, बसानी समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी उपभोक्ताओं की ओर से नेटवर्क और इंटरनेट सेवा बाधित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। बसानी निवासी भूपेंद्र ने बताया कि कई बार लंबे समय तक सेवा बहाल नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पनियाली निवासी रमा ने बताया कि बरसात के मौसम में नेटवर्क की समस्या आम हो जाती है।कई स्थानों पर बारिश के बाद केबल फॉल्ट होने से सेवाएं प्रभावित होने की बात सामने आई ...