हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने 370 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का निवासी है। पुलिस ने न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को चेकिंग के दौरान गौलापार बाईपास रोड में आंवला चौकी के पास संदिग्ध युवक दिखा। उसे रोकने के बाद तलाशी ली गई तो चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान धर्मवीर मौर्य निवासी बहरौली, जिला बरेली यूपी के रूप में हुई है। आरोपी पहाड़ से चरस लाकर मैदान की तरफ बेचने की फिराक में था। एसएचओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...