हल्द्वानी, जुलाई 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। लगातार बढ़ रहे तापमान और भारी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों की तुलना करें तो शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेंटीग्रेड था। वहीं रविवार को पारा बढ़कर अधिकतम 34 सेंटीग्रेट पहुंच गया। मंगलवार को तो गर्मी ने और तेवर दिखाए और अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। सुबह से काले बादल छाए रहने के बावजूद रविवार दोपहर के बाद से शहर में बारिश नहीं हुई है। वातावरण में नमी की मात्रा 39 प्रतिशत दर्ज होने के कारण दिनभर लोग उमस से परेशान रहे। यह भी पढ़ें- सुबह से छाए रहे हल्के बादल, तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि इस बीच, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून ने राहत की उम्मीद जताते हुए राज्य के पर्वतीय व मैदानी जिलों में गरज-चमक...