हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर कांग्रेसियों ने गहरी चिंता जताई है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी एलएम रयाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष छिमवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं, इसके बावजूद रोजाना हादसे होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि सभी हाईवे पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित की जाए और प्रमुख स्थानों पर स्पीड कैमरे (स्पीडोमीटर) लगाए जाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि निर्धारित गति से अधिक गति से वाहन चलाने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: टैक्सी यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर 6 नवंबर से चक्काजाम की चेतावनी डीएम रयाल न...