हल्द्वानी, जुलाई 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बजूनिया हल्दू में बुजुर्ग पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग ने उसकी तलाश तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और घटना स्थल के आसपास कैमरा ट्रैप लगा दिए। साथ ही गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन कर्मियों को चौबीसों घंटे निगरानी में लगाया गया है। विभाग क्षेत्र में पिंजरा लगाने की तैयारी भी कर रहा है, जबकि ग्रामीणों में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार शाम घर के बाहर टहल रहे 61 वर्षीय गणेश सनवाल पर गुलदार ने हमला कर दिया था। हमले में उनकी गर्दन और पैरों पर चोटें आई थीं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बजूनिया हल्दू में वन विभाग ने लगाए दो कैमरा ट्रैप परिजनों ने उन्हें तत्काल बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मं...